मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता अभियान के तहत बच्चियों को किया गया जागरूक।
(रिपोर्ट - दीनदयाल मौर्य/बृजेश कुमार सिंह/करमा/सोनभद्र)
सोनभद्र। इन दिनों तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तरह से फ्राड किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ महिलाओं का तमाम तरह से शोषण भी किया जा रहा है। इसके दृष्टिगत जनपद सोनभद्र प्रशासन द्वारा लगातार मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं और खासकर से बच्चियों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद सोनभद्र के करमा ब्लाक अन्तर्गत मोती सिंह इंटर कालेज (करमा) में मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता अभियान के तहत बच्चियों को जागरूक किया गया तथा साइबर फ्राड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक गणों सहित उप निरीक्षक मनोज सिंह, उप निरीक्षक जयशंकर यादव, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह, महिला कांस्टेबल उमा सिंह जी की उपस्थिति रही तथा जानकारी साझा की गई।
0 टिप्पणियाँ